बलरामपुर: सड़क चौड़ीकरण के लिए नगर में 300 मकान अतिक्रमण मुक्त होंगे, नगर पालिका प्रशासन ने लगाए निशान, मकान मालिकों को दिया नोटिस
वीर विनय से पीपल तिराहा तक सड़क चौड़ीकरण और अतिक्रमण हटाने की दिशा में प्रशासन ने बड़ा कदम उठाया है नगर पालिका, पीडब्ल्यूडी और राजस्व टीम ने संयुक्त रूप से सड़क की नाप-जोख कर दोनो किनारों पर 12-12 मीटर की दूरी तक लाल पेंट से निशान लगाए है, अधिकारियों ने दुकानदारो और भवन स्वामियों को निर्देश दिया है कि वे निशान से बाहर के अपने कब्जेदार हिस्से को स्वयं हटा ले।