बलरामपुर: स्वास्थ्य निदेशक ने संयुक्त चिकित्सालय का किया निरीक्षण, अस्पताल की लापरवाही और कई अनियमितताएं मिलीं, जताई नाराजगी
स्वास्थ्य भवन लखनऊ की निदेशक डॉ. सीमा श्रीवास्तव ने गुरुवार को संयुक्त जिला चिकित्सालय का निरीक्षण किया, जहां उन्हें कई अनियमितताएं देखने को मिलीं। निरीक्षण की शुरुआत इमरजेंसी कक्ष से की गई। यहां शौचालय में गंदगी मिलने पर उन्होंने कड़े शब्दों में नाराजगी जताई। इसी दौरान इमरजेंसी नर्सिंग स्टेशन में तैनात एक स्टाफ नर्स ऑक्सीजन सिलिंडर संचालित नही कर पाई।