बलरामपुर: सुहेलवा वन्यजीव अभयारण्य के आबादी क्षेत्र में तेंदुए के आतंक से ग्रामीण भयभीत, परसिया गोसाई में गाय के बच्चे पर हमला
सुहेलवा वन्यजीव अभयारण्य से लगातार आबादी की तरफ बढ़ते तेंदुओं ने ग्रामीण इलाकों में खौफ का माहौल पैदा कर दिया है। बनकटवा रेंज में सोनपुर बेलास गांव में तीन भेड़ों का शिकार करने के बाद अब तेंदुआ ग्राम पंचायत परसिया गोसाई तक पहुंच गया है। बुधवार की बीती रात तेंदुए ने ग्रामीण दुखरन वर्मा की ढाई साल की बछिया को मार डाला। जिससे ग्रामीण सहमे हुए हैं।