बलरामपुर: सदर विधायक पलटू राम ने गोविंद बाग स्थित कैंप कार्यालय पर जनता दर्शन में सुनी क्षेत्रवासियों की समस्याएं
गुरुवार 3:00 बजे सदर विधायक पलटूराम द्वारा गोविंद बाग स्थित कैंप कार्यालय पर जनता दर्शन में क्षेत्र वासियों की समस्याओं को सुना गया। लोगों की समस्याओं के निस्तारण हेतु उन्होंने संबंधित अधिकारियों कर्मचारियों से वार्ता किया एवं निस्तारण हेतु निर्देशित किया। उन्होंने कहा कि क्षेत्र वासियों की समस्याओं का समय से निस्तारण हमारी प्राथमिकता है।