निवास: पानी के लिए तरस रहा खीसी गांव, आम आदमी पार्टी ने उठाई आवाज, पार्टी की बैठक आयोजित
Niwas, Mandla | Apr 13, 2026 मंडला जिले के ग्राम पंचायत खीसी में पेयजल संकट अब गंभीर रूप लेता जा रहा है। आम आदमी पार्टी मंडला द्वारा चलाए जा रहे “AAP की टीम, आपके गांव” अभियान के तहत पार्टी की टीम सोमवार को दोपहर 2:30 बजे गांव खीसी पहुंची, जहां ग्रामीणों ने अपनी समस्याएं खुलकर सामने रखीं। ग्रामीणों ने बताया कि गांव के लगभग 50 प्रतिशत हिस्से में पानी की पाइपलाइन तो बिछा दी गई है।