हसनपुर: हसनपुर क्षेत्र के गांव भावली में जल भराव से ग्रामीण परेशान, अंतिम यात्रा जलभराव से गुजरते लोगों ने की शिकायत
हसनपुर विधानसभा क्षेत्र के गांव भावली से सामने आया एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। बताया जा रहा है कि गांव पिछले करीब 10 वर्षों से जलभराव की समस्या से जूझ रहा है। हालात इतने बदतर हैं कि ग्रामीणों को एक अंतिम यात्रा भी गंदे पानी से होकर निकालनी पड़ी। अंतिम यात्रा में शामिल लोग घुटनों तक भरे पानी के बीच से गुजरते नजर आए।