बिसवां: बिसवां क्षेत्र में सड़क की बदहाल स्थिति को लेकर सपाइयों ने उठाई आवाज, सौंपा ज्ञापन
बिसवां क्षेत्र में जर्जर सड़कों की समस्या को लेकर मंगलवार को समाजवादी छात्र सभा के प्रदेश सचिव श्याम यादव और शुभम रस्तोगी के नेतृत्व में सपाइयों ने मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन उपजिलाधिकारी को सौंपा। ज्ञापन में बताया गया कि ग्राम मझिगवां कला, अमहला, सराय, शंकरपुर, टिकरा, रामकुंड, भुड़िला और धूरिपुर समेत कई गांवों को जोड़ने वाली मुख्य सड़क बेहद खराब है।