पकड़ी दयाल: पकड़ी दयाल में चैती छठ के तीसरे दिन डूबते सूर्य को दिया गया अर्थ, घाटों पर उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़
पकड़ीदयाल में चैती छठ के तीसरे दिन डूबते सूर्य को अर्घ्य, घाटों पर उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़ पकड़ीदयाल प्रखंड के विभिन्न छठ घाटों पर चैती छठ पूजा के तीसरे दिन श्रद्धा और भक्ति का अद्भुत नजारा देखने को मिला। छठ व्रतियों ने मंगलवार को डूबते सूर्य को अर्घ्य अर्पित किया। पकड़ीदयाल में बने भव्य पूजा पंडालों और घाटों पर श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ पड़ी थी।