दरभंगा: दरभंगा पुलिस ने शराब तस्करों, वारंटियों और अभियुक्तों को किया गिरफ्तार; जनसुनवाई में सुनी फरियादियों की समस्याएं
जिले में अपराध नियंत्रण, नशा मुक्ति अभियान और न्यायालय के आदेशों के अनुपालन को लेकर दरभंगा पुलिस ने विभिन्न थाना क्षेत्रों में व्यापक कार्रवाई करते हुए कई अभियुक्तों एवं वारंटियों को गिरफ्तार किया है। साथ ही वरीय पुलिस अधीक्षक, नगर पुलिस अधीक्षक एवं ग्रामीण पुलिस अधीक्षक द्वारा जनसुनवाई आयोजित कर आम लोगों की शिकायतें सुनी गईं।