जमुई: जिले की अलग-अलग जगहों से डायरिया से ग्रसित 6 मरीज पहुंचे सदर अस्पताल, एक पटना रेफर
Jamui, Jamui | Aug 21, 2024 जमुई जिले के अलग- अलग जगहों से डायरिया से ग्रसित 6 मरीज सदर अस्पताल पहुंचे, जहां एक कि गंभीर स्थिति को देखते हुए प्रारंभिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए पटना रेफर कर दिया गया, जबकि 5 मरीजों का इलाज सदर अस्पताल में ही चल रहा है। जिसमे तीन बच्चे शामिल हैं। रेफर हुए मरीज कि पहचान ख़ैरा प्रखंड क्षेत्र के डुमरिया टांड़ गांव निवासी बच्चू मांझी के रूप में हुई है।