उज्जैन: 'नवजीवन' अभियान से 82 बच्चों की हुई घर वापसी, पुलिस ने शिक्षा और आत्मनिर्भरता के लिए किया प्रेरित 👮♂️🤝
उज्जैन पुलिस अधीक्षक प्रदीप शर्मा के निर्देशन में चलाए जा रहे 'नवजीवन' अभियान (जो 'मुस्कान' अभियान का अगला चरण है) के तहत पुलिस को बड़ी कामयाबी मिली है। इस विशेष मानवीय पहल के जरिए जून से सितंबर 2026 के बीच, विभिन्न कारणों (प्रेम प्रसंग, भटकाव या गलत मार्गदर्शन) से परिवार से दूर हुए 82 बालक-बालिकाओं को सकुशल दस्तयाब कर उनके परिजनों को सौंप दिया गया है।
पुलिस कंट्रोल रूम में इन बच्चों और उनके परिवारों के लिए एक विशेष काउंसलिंग कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) करणदीप सिंह, सीएसपी (नानाखेड़ा) श्वेता गुप्ता और काउंसलर आभा शर्मा ने बच्चों से आत्मीय संवाद कर उन्हें अपनी शिक्षा जारी रखने, कौशल विकास और आत्मनिर्भर बनने के लिए प्रोत्साहित किया। वहीं, अभिभावकों को भी सख्त हिदायत और समझाइश दी गई कि वे बच्चो�
Ujjain Urban, Ujjain | Oct 6, 2026