मछलीशहर: रामनगर (घघरिया) से ब्राह्मण समाज के खिलाफ अभद्र टिप्पणी करने वाले आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार
मछलीशहर कोतवाली पुलिस ने ब्राह्मण समाज के ऊपर अभद्र टिप्पणी करने वाले आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। बुधवार की सायं 4 बजे जानकारी देते हुए मछलीशहर कोतवाल ने बताया कि रामनगर (घघरिया) गांव निवासी दिवाकर वर्मा ने इटावा प्रकरण को लेकर ब्राह्मण समाज के ऊपर अभद्र टिप्पणी की है।