मछलीशहर: मुंगराबादशाहपुर के पालिकाध्यक्ष ने प्रमुख ट्रेनों के ठहराव के लिए रेल मंत्री को लिखा पत्र
उत्तर रेलवे के लखनऊ मण्डल अन्तर्गत वाराणसी-लखनऊ वाया प्रतापगढ़-रायबरेली रेलमार्ग पर स्थित बादशाहपुर रेलवे स्टेशन एक प्रमुख रेलवे स्टेशन हैं। बादशाहपुर रेलवे स्टेशन से एक दर्जन ट्रेन बिना रुके धड़धड़ाते हुए निकल जाती हैं जिसमें प्रतिदिन चलने वाली दानापुर-आनन्द विहार जनसाधारण एक्सप्रेस, डिब्रूगढ़-नई दिल्ली राजधानी एक्सप्रेस कई ट्रेनें शामिल हैं