सिकरारा थाना क्षेत्र के गुलजारगंज-प्रतापगंज बॉर्डर पर दिल्ली से वाराणसी जा रही एक एसी बस में बुधवार दोपहर लगभग 12 बजे अचानक आग लग गई। बस में आग लगते ही अफरा-तफरी मच गई। बस में लगभग 14 यात्री सवार थे, जिन्हें चालक कमल कुमार ने समय रहते बाहर निकाल लिया।