बड़वारा: रेत के स्टॉक में भारी गड़बड़ी, कलेक्टर ने विस्टा सेल्स पर ₹21.79 करोड़ की शास्ति अधिरोपित की
Badwara, Katni | Sep 10, 2026 सेंड पोर्टल और मौके के स्टॉक में 1.16 लाख घनमीटर से अधिक का बड़ा अंतर; वैध दस्तावेज पेश करने में नाकाम रहा फर्म संचालक मध्यप्रदेश में अवैध खनन, भंडारण और परिवहन के खिलाफ प्रशासन का सख्त रुख जारी है। कटनी जिले में खनिज रेत के भंडारण और परिवहन में बड़े पैमाने पर पाई गई अनियमितताओं को गंभीरता से लेते हुए कलेक्टर आशीष तिवारी ने कठोर प्रशासनिक कार्रवाई की है।