सैदपुर: जुए के अड्डे पर रुपए के लेनदेन को लेकर जुआरियों के बीच हुई भीषण मारपीट, तीन घायल, एक को ट्रामा सेंटर रेफर किया गया
सैदपुर नगर स्थित बांसफोर बस्ती में रेलवे की जमीन पर अवैध रूप से बसी बाँसफोरों की बस्ती में रविवार की देर रात जुए के दौरान रुपयों के लेनदेन को लेकर जुआरियों के दो पक्षों में हिंसक झड़प हो गई। इस दौरान दोनों पक्षों के बीच जमकर चले लाठी-डंडे और ईंट-पत्थरों की चपेट में आकर तीन जुआरी बुरी तरह घायल हो गए। इनमें एक की हालत गंभीर होने पर ट्रामा सेंटर रेफर किया गया।