बांका: डुमरिया के पास कार की टक्कर से बाइक सवार युवक घायल, अस्पताल में भर्ती
Banka, Banka | Dec 19, 2024 झारखंड के डुमरिया के पास गुरुवार की सुबह करीब 9 बजे कार की टक्कर से बाइक सवार युवक गंभीर रूप से जख्मी हो गया। जख्मी युवक को परिजन सदर अस्पताल लेकर पहुंचे,जहां उसका प्राथमिक उपचार कर चिकित्सक ने मायागंज अस्पताल रेफर कर दिया। जानकारी के अनुसार भिटुआ निवासी मनोज किस्कू बाइक से गोड्डा जा रहा था। जाने के दौरान डुमरिया के पास कार ने बाइक में टक्कर मार दिया।