बांका: हरिवंशपुर में जमीन विवाद में युवक पर चली गोली, बाल-बाल बचा, मामला दर्ज
Banka, Banka | Dec 18, 2024 हरिवंशपुर गांव में जमीन विवाद को लेकर मिथिलेश कुमार पर गांव के ही राहुल कुमार ने गोली चला दी। घटना में मिथिलेश कुमार बाल बाल बच गए। घटना की शोर पर जब तक ग्रामीण दौड़े तब तक राहुल कुमार फरार हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल पर से खोखा बरामद कर लिया है। घटना के बाद पीड़ित मिथिलेश कुमार बुधवार की दोपहर बाद करीब 3:00 बजे थाना पहुंचकर केस दर्ज कराया है।