बांका: तिलडीहा गांव में वार्ड सदस्य की दबंगई से परेशान दंपति ने थाने में शिकायत दर्ज कराई, मकान निर्माण कार्य रोकने का आरोप
Banka, Banka | Dec 18, 2024 तिलडीहा गांव में वार्ड सदस्य शालीग्राम मंडल के दबंगई से परेशान दंपति दिलीप मंडल व उसकी पत्नी राजो देवी बुधवार की दोपहर बाद करीब 3:30 बजे थाना पहुंचे। जहां वार्ड सदस्य पर मकान का निर्माण कार्य रोकने का आरोप लगाते हुए कारवाई करने की मांग की। दंपति ने बताई की विरोध करने पर गाली गलौज कर तरह-तरह की धमकी देते हैं। शिकायत पर पुलिस मामले की जांच पड़ताल कर रही है।