रामगंजमण्डी: चेचट में डीजे की दुकान पर दिनदहाड़े चोरी की वारदात, बाइक सवार चोरों ने दो माइक मशीन की चोरी की, सीसीटीवी में कैद हुई घटना
रामगंजमंडी के चेचट मे दिनदहाड़े चोरो ने एक डीजे की दुकान को निशाना बना दिया। इस दौरान बाइक सवार दो चोर दुकान सें 30 हजार क़ीमत की 2 माइक मशीन चुराकर फरार हो गए। सोमवार को सीसीटीवी फुटेज सामने आने के बाद सुबह करीब 11 बजे पीड़ित डीजे संचालक ने चेचट थाने में मामला दर्ज कराया है। मामले में पुलिस जांच कर रही है।