मिर्ज़ापुर: पुलिस लाइन में ट्रांसजेंडर अधिकारों हेतु पैरोकारी कार्यक्रम संपन्न, पुलिस प्रशासन के साथ ट्रांसजेंडरों ने बताई समस्याएं
पुलिस लाइन में मंगलवार को पुलिस प्रशासन के साथ ट्रांसजेंडर हेतु पैरोकारी कार्यक्रम संपन्न हुआ। पुलिस प्रशासन ने ट्रांसजेंडरो की समस्याओ को सुना। साथ ही सामान्य व्यक्तियों और ट्रांसजेंडरों के साथ हुई घटना में होने वाली समस्याओं पर भी प्रकाश डाला। इस कार्यक्रम में जनपद मिर्जापुर के अलावा मुंबई व अन्य प्रदेशों से भी ट्रांसजेंडर पहुंचे थे।