मिर्ज़ापुर: गुरसंडी गांव के अधेड़ व्यक्ति की घर में बिजली के करंट की चपेट में आने से जिला अस्पताल में इलाज के दौरान हुई मृत्यु
अधेड़ की पहचान श्रीनाथ पिता का नाम स्वर्गीय गणेश जो की देहात कोतवाली के गुरसंडी के रहने वाले हैं। परिजनों ने बताया कि घर में कोई नहीं था और अधेड़ घर में बिजली का तार जोड़ रहे थे। और उसकी चपेट में आने से झुलस कर जमीन पर गिर पड़े। काफी देर बाद जब परिजनों ने देखा तो आनन फानन में उन्हें जिला अस्पताल लेकर आए। जहां डॉक्टरों ने इलाज के दौरान मृत्यु घोषित किया।