मिर्ज़ापुर: जिला अस्पताल में साइकिल स्टैंड में साइकिल का ₹10 लगने व अन्य मांगों को लेकर अधिवक्ताओं ने कलेक्ट्रेट में किया प्रदर्शन
प्रदर्शन के दौरान अधिवक्ताओं ने बताया कि। नगर पालिका परिषद द्वारा अस्पताल में साइकिल स्टैंड का ठेका दिया गया है। उसमें साइकिल खड़ी करने वालों से कोई शुल्क न लिया जाए। क्योंकि गरीब व्यक्ति दूर दराज से अस्पताल में दवा इलाज हेतु आते हैं और वहां पर ₹1 की पर्ची कटवा कर निशुल्क इलाज करवाते हैं। और साइकिल का ₹10 जमा करना बिल्कुल गलत है इसे बंद किया जाए।