भुसावर: बल्लभगढ़ स्थित राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय के गेट पर जर्जर रास्ते की मरम्मत नहीं हुई, हादसे का इंतजार अभी भी जारी
रविवार सुबह 11:00 बजे मिली जानकारी के अनुसार ग्राम बल्लभगढ़ स्थित राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय जो रियासत कालीन किले में संचालित है। उसके मुख्य दरवाजे के सामने बने रास्ते की दीवार 1 साल पूर्व गिर गई थी जिसमें कोई बड़ा हादसा नहीं हुआ। 1 वर्ष गुजर जाने के बाद भी प्रशासन ने आज तक उसकी कोई सुध नहीं ली है जिसके चलते हादसा होने की आशंका बनी हुई है।