जहानाबाद: जहानाबाद के स्काउट एंड गाइड परिसर में बच्चों का प्रशिक्षण समाप्त
रविवार दिन में करीब 12 बजे से स्काउट एंड गाइड कार्यालय परिसर जहानाबाद में मां तारा विद्यालय के बच्चों का एक दिवसीय प्रशिक्षण सह सम्मान समारोह का अयोजन किया गया जिसमें स्काउट एंड गाइड के पदाधिकारी सह शिक्षा विद शकील अहमद काकवी ने कहा की यहां बच्चों को खेल खेल में जीवन जीने के और देश और समाज की सेवा करने के नैतिक मूल्यों को सिखाया जाता है।