नगर थाने का निरीक्षण करने पहुंचे डीआईजी मनोज कुमार तिवारी, पुलिसकर्मियों की समस्याओं को सुना परेड की सलामी लेकर आवासीय भवन और थाने की व्यवस्थाओं का लिया जायजा, बेहतर पुलिसिंग को लेकर अधिकारियों को दिए आवश्यक निर्देश
समस्तीपुर। दरभंगा प्रक्षेत्र के डीआईजी मनोज कुमार तिवारी ने शुक्रवार को समस्तीपुर नगर थाना का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने थाने की विधि-व्यवस्था, पुलिस पदाधिकारियों एवं कर्मियों के आवासन, आवासीय भवन और अन्य बुनियादी सुविधाओं का बारीकी से जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान जिले के वरीय पुलिस अधीक्षक भी मौजूद रहे।
निरीक्षण की शुरुआत डीआईजी ने नगर थाना परिसर में पुलिस बल की ओर से आयोजित परेड की सलामी लेकर की। इसके बाद उन्होंने जिले के वरीय पुलिस अधीक्षक अरविंद प्रताप सिंह एवं नगर थानाध्यक्ष के साथ थाना परिसर का भ्रमण किया। इस दौरान पुलिस पदाधिकारियों और कर्मियों के रहने के लिए उपलब्ध आवासीय भवनों की स्थिति, साफ-सफा
Samastipur, Samastipur | Nov 22, 2026