प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के बिहार दौरे पर समस्तीपुर जिले को मिली ₹502.77 करोड़ की विकास योजनाओं की सौगात
जलापूर्ति, विद्युत, शिक्षा, श्रम, स्वास्थ्य, खेल एवं शहरी आवास से जुड़ी आठ महत्वपूर्ण योजनाओं से समस्तीपुर के विकास को मिलेगी नई गति
समस्तीपुर, 21 नवंबर 2026।
माननीय प्रधानमंत्री, भारत सरकार श्री नरेंद्र मोदी जी के बिहार दौरे के अवसर पर वैशाली में आयोजित विशाल जनसभा के दौरान बिहार को विभिन्न विकास योजनाओं एवं परियोजनाओं की सौगात प्रदान की गई। इस अवसर पर समस्तीपुर जिले को भी विकास की महत्वपूर्ण सौगात मिली है। जिले में आधारभूत संरचना, पेयजल, विद्युत, शिक्षा, स्वास्थ्य, खेल, श्रम एवं शहरी आवास के क्षेत्र में कुल ₹502.77 करोड़ की आठ महत्वपूर्ण योजनाओं एवं परियोजनाओं को शामिल किया गया है।
इन योजनाओं के क्रियान्वयन से समस्तीपुर जिले में आधारभूत सुविधाओं का विस्तार होगा तथा आमजन को बेहतर नागरिक सुविधाएं उपलब्ध कराने की दिशा में महत्वपूर�