बिलग्राम: बिलग्राम में भूमि अधिग्रहण के विरोध में किसानों ने सौंपा ज्ञापन, उपजाऊ जमीन बचाने की उठाई मांग
Bilgram, Hardoi | May 11, 2026 हरदोई के बिलग्राम क्षेत्र में प्रस्तावित भूमि अधिग्रहण को लेकर किसानों ने अपनी मांगों के समर्थन में प्रशासन को ज्ञापन सौंपा है यहाँ भारतीय किसान यूनियन (टिकैत) के बैनर तले पहुंचे किसानों ने उपजाऊ कृषि भूमि को अधिग्रहण से बाहर रखने की मांग उठाई। किसानों का कहना है कि संबंधित भूमि पर खेती और पशुपालन किया जाता है, जिससे कई परिवारों की आजीविका जुड़ी हुई है।