चौसा: शहनाई की गूंज के बीच मातम: हदहदवा पुल के पास हादसे में वृद्ध की मौत, नवविवाहित जोड़ा समेत 3 गंभीर
Chausa, Buxar | Apr 30, 2026 राजपुर थाना क्षेत्र में खुशियों का माहौल पलभर में मातम में बदल गया। चौसा-मोहनिया मुख्य पथ पर रामपुर गांव के समीप हदहदवा पुल के पास एक भीषण सड़क हादसे ने नवविवाहित जोड़े काफी गंभीर रूप से जख्मी हो गए हैं। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, तीखे मोड़ पर तेज रफ्तार बाइक के सामने अचानक 75 वर्षीय साइकिल सवार वृद्ध आ गए। अनियंत्रित बाइक पहले साइकिल व पेड़ से टकरा गई।