जखनिया: गाजीपुर में FSDA के विशेष अभियान के तहत कस्तूरबा विद्यालयों के खाने की होगी लैब जांच, 5 विद्यालयों से लिए 11 सैंपल
गाजीपुर के कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालयों में छात्राओं को दिए जा रहे भोजन की गुणवत्ता जांचने के लिए खाद्य सुरक्षा विभाग ने विशेष अभियान चलाया। बाराचवर, गंगौली, जखनिया, सादात और सैदपुर के विद्यालयों से रोटी, सब्जी, चावल, दाल समेत विभिन्न खाद्य पदार्थों के कुल 11 नमूने लिए गए हैं। नमूनों को जांच के लिए खाद्य विश्लेषक प्रयोगशाला भेजा जा रहा है।