नीमराना: फौलादपुर की कोमल यादव का नवोदय विद्यालय में चयन हुआ, स्कूल प्रबंधन ने किया सम्मान
Neemrana, Alwar | Mar 26, 2025 नीमराना उपखंड क्षेत्र के फौलादपुर गांव के मोनिका मॉडर्न सेकेंडरी स्कूल के छात्रा कोमल यादव पुत्री विवेक यादव का नवोदय विद्यालय के कक्षा 6 के लिए चयन हुआ है।कोमल यादव के नवोदय विद्यालय में चयन होने पर स्कूल स्टाफ के द्वारा कोमल यादव व परिजनों का सम्मान किया है। स्कूल प्रबंधन के द्वारा छात्रा कोमल यादव को साफा बांधकर एवं माला पहनाकर व मिठाई खिलाकर सम्मान किया।