बरहेट: शिवगादी धाम में बंगला सावन की दूसरी सोमवारी पर उमड़ा आस्था का सैलाब 50000 से अधिक श्रद्धालुओं ने किया जलाभिषेक।
मिनी बाबा धाम के नाम से प्रसिद्ध शिवगादी धाम में बंगला सावन की दूसरी सोमवारी के अवसर पर आस्था का अद्भुत जन सैलाब उमड़ पाड़ा लगभग 50000 से अधिक श्रद्धालुओं ने बाबा गाजेश्वर नाथ महादेव का जलाभिषेक कर पूजा अर्चना की । पश्चिम बंगाल सहित आसपास के विभिन्न क्षेत्रों से पहुंचे श्रद्धालुओं ने बाबा के दर्शन कर सुख शांति और समृद्धि की कामना की।