जमुई: 548वीं साइकिल यात्रा संपन्न, स्वास्थ्य और पर्यावरण संरक्षण का दिया गया संदेश
Jamui, Jamui | Jul 5, 2026 साइकिल यात्रा एक विचार, जमुई" के तत्वावधान में रविवार 11 बजे के करीब 548वीं साप्ताहिक साइकिल यात्रा प्रखंड परिसर से भजौर गांव तक निकाली गई। प्रतिभागियों ने नियमित साइकिल चलाने, पर्यावरण संरक्षण और स्वस्थ जीवनशैली अपनाने का संदेश दिया। हरेराम कुमार सिंह ने बताया कि वर्ष 2016 से प्रत्येक रविवार आयोजित हो रही यह यात्रा जन-जागरूकता का सशक्त माध्यम बन चुकी है।