जगदलपुर: राजीव भवन से आदेश जारी कर जिला कांग्रेस कमेटी ने 12 बागी नेताओं को कांग्रेस से निष्कासित किया
बस्तर जिला कांग्रेस कमेटी ने आज सोमवार शाम 6 बजे नगरीय निकाय चुनाव के दौरान कांग्रेस पार्टी के प्रत्याशियों के खिलाफ चुनाव लड़ने वाले 12 बागी सदस्यों को 6 वर्षों के लिए निष्कासित कर दिया है. बस्तर जिला कांग्रेस कमेटी (शहर) के प्रभारी ने नगरीय निकाय चुनाव के दौरान पार्टी विरोधी गतिविधियों, पार्टी की छवि धूमिल करने वाले नेताओं को निष्कासित कर दिया है।