बिछिया: मोहगांव जनपद के चार विद्यालयों का औचक निरीक्षण, शिक्षा व सुविधाओं पर जोर
मोहगांव जनपद क्षेत्र मे शनिवार, 25 जुलाई को सुबह 10:30 बजे जनपद पंचायत उपाध्यक्ष एवं शिक्षा समिति के अध्यक्ष शिवकुमार मिश्रा तथा जनपद सदस्य बोधसिंह मरकाम ने क्षेत्र के शासकीय हाई स्कूल खीसी, एकीकृत शाला चुभावल, प्राथमिक शाला बाँझडीह और हाई स्कूल उमड़ीह का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान पेयजल की कमी, जर्जर भवन, बरसात में टपकती छतें समस्या सामने आई है l