हरसूद: स्वतंत्रता दिवस पर आयोजित सांस्कृतिक कार्यक्रम में वर्ग सी में सांदीपनि विद्यालय हरसूद ने मारी बाजी
Harsud, Khandwa | Aug 15, 2026 शनिवार को स्वतंत्रता दिवस पर नया हरसूद स्थित स्टेडियम ग्राउंड पर सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें शासकीय एवं निजी स्कूलों के विद्यार्थियों ने एक से बढ़कर एक शानदार प्रस्तुति दी। शनिवार सुबह 11 बजे के लगभग संपन्न हुए संस्कृति कार्यक्रम में वर्ग सी में प्रथम स्थान सांदीपनि विद्यालय हरसूद ने प्राप्त किया। ए में अभिनव पब्लिक स्कूल प्रथम रहा।