अजमेर. कृष्णगंज थाना पुलिस ने नकबजनी की वारदात का खुलासा करते हुए एक शातिर चोर को गिरफ्तार किया है। आरोपी के कब्जे से चोरी गया एलईडी टीवी व अन्य सामान बरामद किया गया।थानाधिकारी अरविंद सिंह चारण ने बताया कि 20 सितंबर को गोरी नगर निवासी जुगल किशोर सोनी के निर्माणाधीन मकान से अज्ञात चोर टीवी, नल व औजार चोरी कर ले गया था।