भभुआ: भभुआ साइबर थाना की पुलिस ने बैंक खाता से फ्रॉड मामले में 9732 रुपए आवेदक के खाते में कराया वापस
Bhabua, Kaimur | Jun 1, 2025 भभुआ साइबर थाना की पुलिस ने बैंक खाता से फ्रॉड करने के मामले में 9732 रुपए आवेदक के खाते में वापस कराया गया है। आज रविवार को 3 बजे साइबर डीएसपी अनिकेत कुमार अमर द्वारा बताया गया कि मोहनिया थाना क्षेत्र के पांडेय बम्हौर गांव निवासी रामबचन प्रजापति के पुत्र जितेंद्र प्रजापति द्वारा एक लिखित आवेदन साइबर थाने को दिया गया था। जिस पर त्वरित कार्रवाई किया गया है।