भभुआ: दादर के पास बोलोरो की चपेट में आने से महिला की हुई मौत, सदर अस्पताल में कराया गया पोस्टमार्टम
Bhabua, Kaimur | Jun 1, 2025 दादर के पास बोलोरो की चपेट में आने से एक महिला की मौत हो गई। जो यह घटना रविवार की सुबह 9 बजे की बताई जाती है। जानकारी के मुताबिक मोहनिया थाना क्षेत्र के परशुरामपुर गांव निवासी बनवारी बिंद की 55 वर्षीय पत्नी जानकी देवी बताई जाती है। पोस्टमार्टम हाउस पहुंचे परिजनों ने बताया कि महिला अपने दामाद के साथ बाइक पर सवार होकर मोहनिया सामान की खरीदारी करने आ रही थी।