कोंडागांव: पॉवर कट की समस्या से जूझ रहा कोंडागांव जिला अस्पताल का ऑपरेशन थिएटर और आईसीयू, औपचारिक व्यवस्था धरी की धरी
कोंडागांव जिला अस्पताल में विद्युत आपूर्ति के लिए बिजली विभाग ने केवल अस्पताल के लिए अलग से ट्रांसफार्मर लगाया है इसी बीच भीषण गर्मी में लोड सेडिंग व ओवरलोड के कारण पूरे दिन बिजली की आंख मिचोली चलती रहती है। इस समस्या से निजात पाने के लिए अस्पताल प्रबंधन ने यहां जनरेटर व UPS लगाया है पर औपचारिक व्यवस्था के लिए लगाए गई मशीनें धरी की धरी रह गई है।