ज्ञानपुर: गोपीगंज के जोगापुर में पानी से भरी बाल्टी में डूबने से दो वर्षीय बालिका की हुई मौत
गोपीगंज कोतवाली क्षेत्र के जोगापुर गांव में दो वर्षीय बालिका खेलते खेलते पानी से भरी बाल्टी में गिर गई जिससे उसकी मौत हो गई। बताया गया कि जोगापुर निवासी ॐ प्रकाश जायसवाल की दो वर्षीय बेटी को छत पर धूप में सुलाकर महिलाएं घरेलू काम करने नीचे चली गई। इसी बीच उसकी नींद खुली और खेलते हुए वह बाल्टी में जा गिरी।