अलीपुर: स्वरूप नगर में कुत्ते को घर के बाहर पॉटी कराने से मना करने पर कुत्ते के मालिक ने महिला को कुत्ते से कटाया, FIR दर्ज
दिल्ली के स्वरूप नगर थाना इलाके में घर के बाहर कुत्ते को पॉटी करानेने से मना करने पर पिटबुल कुत्ते के मालिक ने महिला पर कुत्ता छोड़ दिया. कुत्ते ने महिला को कई जगह काटकर बुरी तरीके से जख्मी कर दिया है . यह पूरी घटना वहां लगे सीसीटीवी में भी कैद हुई है पुलिस ने महिला की शिकायत पर मुकदमा दर्ज कर लिया है और मामले की जांच शुरू कर दिया. पुलिस के मुताबिक महिला की पहचान रिया देवी के तौर पर हुई है उसने आरोप लगाया है कि उसके पड़ोस में रहने वाला युवक उसके घर के सामने कुत्ते को पॉटी कर रहा था उन्होंने मना किया तो कुत्ते के मालिक ने कुत्ते को उसके ऊपर छोड़ दिया पिटबुल प्रजाति का कुत्ते ने उसके हाथ पैर समेत पांच जगह पर काट कर घायल कर दिया आसपास के लोगों ने किसी तरीके से उसे छुड़ाया बैरल महिला की शिकायत पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है और आगे की कार्रवाई शुरू कर दी हैं