अलीपुर: गुजरात के सूरत से चार आरोपी गिरफ्तार, नौकरी के नाम पर लोगों के साथ करते थे ठगी
भोले भाले को नौकरी दिलाने के नाम पर उनके साथ ठगी करने वाले एक गिरोह का भंडाफोड़ करते हुए रोहिणी जिले की साइबर पुलिस ने एक विदेशी नागरिक सहित चार लोगों को गिरफ्तार किया है. साइबर पोर्टल पर हुई एक शिकायत के बाद रोहिणी साइबर पुलिस ने ये बड़ी कामयाबी हासिल की है. पुलिस ने इनके कब्जे से 7 मोबाइल फोन, 5 डेबिट कार्ड, 5 सिम कार्ड, 2 लैपटॉप और 4 चेक बुक जब्त किए है. दरअसल रोहिणी जिले के डीसीपी डॉ गुरइकबाल सिंह सिद्धू ने जानकारी देते हुए बताया कि बीते 16 जून को एक शिकायत दर्ज की गई थी, जिसमें पीड़ित ने आरोप लगाया कि टेलीग्राम के माध्यम से उसे उबर ईट्स में अंशकालिक नौकरी की पेशकश का एक संदेश मिला. उसे पार्ट टाइम जॉब करने का प्रलोभन दिया गया था. पीड़ित को ऑनलाइन प्लेटफॉर्म पर होटल बुक करने और दिए गए खाता संख्या में बुकिंग के लिए भुगतान करने का काम सौंपा गया था और कुछ समय बाद बुकिंग रद्द करने के लिए कहा गया था. पीड़ित को आश्वासन दिया गया था कि उसे अच्छे कमीशन के साथ उसकी बुकिंग राशि वापस कर दी जाएगी. उ