देहरादून: मशहूर अभिनेत्री विद्या बालन ने देहरादून में ज्वैलरी शोरूम का उद्घाटन किया, बोली- देहरादून मेरे बहुत करीब है
मशहूर फिल्म अभिनेत्री विद्या बालन देहरादून पहुंचीं। उन्होंने राजपुर रोड स्थित Jewellery के नए शोरूम का उद्घाटन किया। विद्या बालन इस कंपनी की ब्रांड एंबेसडर भी हैं। इस दौरान उन्होने कहा कि उन्होने देहरादून में बहुत लंबा समय गुजारा है। और देहरादून उनके दिल के बहुत करीब है.