भंडरा: भीषण गर्मी में भंडरा प्रखंड के हाट में मिट्टी के मटकों की मांग बढ़ी, पारंपरिक बर्तनों की बिक्री में उछाल
भंडरा प्रखंड क्षेत्र के साप्ताहिक हाट में इन दिनों भीषण गर्मी के बीच मिट्टी के मटकों की मांग में उल्लेखनीय बढ़ोतरी देखी जा रही है। सोमवार अपराह्न लगभग 3:00 बजे हाट का जायजा लेने पर यह साफ नजर आया कि स्थानीय कुम्हारों द्वारा तैयार किए गए मटके, सुराही और अन्य पारंपरिक बर्तन बड़ी संख्या में बिक्री के लिए उपलब्ध है।