कोईलवर: खेसरिया हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर पर लटका ताला, ग्रामीणों को हो रही परेशानी
कोईलवर प्रखंड के खेसरिया स्थित हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर पर शनिवार को ताला लटका मिलने से स्थानीय लोगों में नाराजगी देखी गई। क्षेत्र के लोगों का कहना है कि स्वास्थ्य केंद्र नियमित रूप से नहीं खुलता, जिससे इलाज और स्वास्थ्य संबंधी सुविधाओं के लिए परेशानी उठानी पड़ रही है।शनिवार की दोपहर 12:00 आसपास मौजूद स्कूली बच्चों ने बताया सप्ताह में दो-तीन दिन खुलता है।