पाली: ग्राम सुरउआ में बकरी चराते समय मधुमक्खियों के हमले से हुई चरवाहे की मौत, पीड़ित परिवार ने की सहायता की मांग
Pali, Lalitpur | Apr 14, 2026 थोड़ा पाली अंतर्गत ग्राम सुरउआ निवासी प्रागीलाल (उम्र करीबन 55 वर्ष) पर सोमवार को बकरियां चराते समय अचानक मधुमक्खियां के झुंड ने हमला बोल दिया था। जहां अस्पताल में डॉक्टरों ने चिकित्सकीय परीक्षण के बाद मृत घोषित कर दिया था। उक्त मामले में पीड़ित परिजनों ने सरकार से आर्थिक सहायता की मांग की है। जिसका वीडियो मंगलवार सुबह करीब 7:00 बजे सामने आया है।