चारमूर्ति चैराहा स्थित बिजली विभाग कार्यालय पर शुक्रवार को मंडी अध्यक्ष मनीष लश्करी और उसके भाई पीयूष ने नया विद्युत कनेक्शन में हो रही देरी और दलालों द्वारा रिश्वत मांगने को लेकर धरने पर बैठ गए। जहां पर पीयूष ने अपने उपर पेट्रोल डाल लिया। इस घटना की सूचना मिलते ही थाना कोतवाली पुलिस मौके पर पहुची और मौके पर दमकल को बुलाया गया।