गया टाउन सीडी ब्लॉक: मुआवजा विवाद में परिवार का सामाजिक बहिष्कार, गया के बरई गांव में तनाव, जिला प्रशासन से कार्रवाई की मांग
बुधवारको दोपहर 2 बजे जिले के आंती थाना क्षेत्र अंतर्गत बरई गांव में उत्तर कोयल नहर परियोजना के मुआवजे को लेकर शुरू हुआ विवाद अब एक गंभीर सामाजिक और कानूनी संकट का रूप ले चुका है।आरोप है कि गांव की एक कथित समिति द्वारा न केवल एक परिवार पर जबरन दबाव बनाया गया, बल्कि उनकी आर्थिक और सामाजिक रूप से घेराबंदी करते हुए पूरे परिवार का सामाजिक बहिष्कार भी कर दिया गया।