करगहर: करगहर में वाहन चेकिंग के दौरान चोरी की बाइक के साथ युवक को पुलिस ने किया गिरफ्तार
करगहर के बड़हरी ओपी अंतर्गत मउडीहरा पुल के समीप वाहन चेकिंग के दौरान चोरी की बाइक के साथ एक युवक को गिरफ्तार किया गया है। थानाध्यक्ष जितेन्द्र कुमार पंडित ने बताया कि मउडिहरा पुल के पास वाहन चेकिंग के दौरान पुलिस को देखकर एक युवक बाईक लेकर भागने लगा। जिसे पुलिस ने गिरफ्तार कर कागजात की मांग की गई। कागज के सत्यापन के बाद गाड़ी चोरी की पायी गई।